{"_id":"584052284f1c1b2d1ede7663","slug":"murder-accused-escaped","type":"story","status":"publish","title_hn":"गार्ड और इंचार्ज की गलती से फरार हुए छात्र की हत्या के आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गार्ड और इंचार्ज की गलती से फरार हुए छात्र की हत्या के आरोपी
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Fri, 02 Dec 2016 12:16 AM IST
सार
तीन दिन बाद भी छात्र दीपक की हत्या के आरोपी गिरफ्त से दूर
आरोपियों की चुप्पी के चलते पुलिस की मौजूदगी में हुए थे फरार
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पार्श्वनाथ एस्टेट के गार्ड और उसके इंचार्ज की गलती का खामियाजा कासना कोतवाली पुलिस को भुगतना पड़ रहा है। 11 वीं के छात्र की हत्या के बाद से पुलिस मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भटक रही है।
विज्ञापन
आरोपियों के घर व रिश्तेदारी में दबिश के बावजूद पुलिस को कामयाबी नहीं मिली है। हालांकि पुलिस आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का दावा कर रही है। बता दें कि 28 नवंबर को ओमीक्रॉन निवासी अमीचंद इंटर कॉलेज के 11 वीं के छात्र दीपक उर्फ सन्नी की पार्श्वनाथ एस्टेट के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने यहां पहुंचकर गार्ड रूम में दो घंटे तक सीसीटीवी फुटेज खंगाली थी और गार्ड व उसके इंचार्ज पूछताछ की थी। इस दौरान दोनों चुप्पी साधे रहे जबकि पूरे मामले की दोनों को जानकारी थी। इसका लाभ उठाकर सोसायटी में रहने वाले मुख्यारोपी दो भार्ई पुलिस की मौजूदगी में कार में सवार होकर भाग गए।
विज्ञापन
पुलिस तब से लेकर अब तक आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस पड़ताल में सामने आया था कि दीपक को उसका शिक्षक गार्ड से हुए विवाद का बदला लेने के लिए बुलाकर ले गया था। इस दौरान विवाद के बीच सोसायटी से निकले दो भाईयों में से एक ने गोली मारकर दीपक की हत्या की थी।