मुखर्जी नगर छेड़छाड़ मामला: ये रहे सीसीटीवी फुटेज, हरकत में आई खाकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साथ ही आरोपियों को पकडने के लिए मुखर्जी नगर थाना पुलिस के साथ साथ स्पेशल स्टाफ की टीम को भी लगाया गया है। मुखर्जी नगर पुलिस ने इस बाबत छेड़छाड़, सरकार काम में बाधा पहुंचाना, सरकारी संपति को नुकसान पहुंचाने और मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। 31 दिसंबर की रात हुड़दंग कर रहे युवकों ने बाइक से जा रही एक युवती को खींचने की कोशिश की थी।
उसके बाद हुड़दंगियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया और पुलिस पिकेट में तोड़फोड़ की। पुलिसकर्मियों के मुताबिक भीड़ बेहद उग्र थी अगर पुलिस उनपर कार्रवार्ई करती तो वह हिंसक हो सकते थे। ज्यादातर युवक शराब के नशे में थे। फिर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर सभी को खदेड़ दिया गया।
पुलिस ने तमाम सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने छेड़छाड़ की वारदात में शामिल दो युवकों की चिहिंत कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक छेड़छाड़ की शिकार हुई युवती की पहचान नहीं हो पायी है।
मुखर्जी नगर में रहने वाली साढ़े तीन सौ लड़कियों से थाना पुलिस ने संपर्क किया है ताकि इस मामले में कुछ सुराग मिल सके। पुलिस यहां रहने वाले लड़कों के संपर्क में है और उन्हें आरोपी व गायब हुए युवकों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।