फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mposed on the alleged former lover flirting and obscene gestures

पूर्व प्रेमी पर लगाया छेड़खानी व अश्लील हरकत का आरोप

Tue, 07 Feb 2017 08:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 07 Feb 2017 08:54 PM IST
विज्ञापन
mposed on the alleged former lover flirting and obscene gestures
rape shimla

सेक्टर-38ए में सोमवार रात युवती ने अपने पूर्व प्रेमी पर छेड़खानी व अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को शांत कराते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर-39 पुलिस ने आरोपी प्रेमी की पहचान समीर निवासी मयूर विहार दिल्ली के रूप में की है।

विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक, रेखा (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ अशोक नगर, दिल्ली में रहती है। वह सोमवार रात 8 बजे अपने कुछ दोस्तों के साथ सेक्टर-38ए स्थित जीआईपी मॉल आई थी। युवती का आरोप है कि मॉल में उससे समीर ने छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर अश्लील हरकत करते हुए जबरदस्ती करने लगा। इस दौरान युवती ने शोर मचाते हुए जमकर बवाल काटा। 
विज्ञापन



इस संबंध में सेक्टर-39 पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक ने पूछताछ में बताया है कि युवती की पहले उससे दोस्ती थी। दोस्ती के दौरान युवती ने उसका काफी पैसा खर्चा कराया। उसी दौरान युवती ने युवक की पढ़ाई के दस्तावेज अपने पास रख लिए थे। वह उन्हीं दस्तावेजों को लेने सोमवार रात मॉल पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed