फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mp honey trap case extortion on the obscene video

सांसद हनीट्रैप: अश्लील वीडियो के आधार पर सांसद से रंगदारी मांगने का आरोप

Thu, 06 Jul 2017 05:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 06 Jul 2017 05:02 PM IST
विज्ञापन
mp honey trap case extortion on the obscene video
- फोटो : अमर उजाला

गुजरात से भाजपा सांसद केसी पटेल को हनी ट्रैप में फंसाकर रंगदारी वसूलने की कोशिश के मामले में पुलिस की चार्जशीट पर अदालत ने बुधवार को संज्ञान ले लिया। दिल्ली पुलिस ने महिला व उसके दो साथियों के खिलाफ रंगदारी व आपराधिक साजिश संबंधी धाराओं में चार्जशीट दाखिल की है।

विज्ञापन


तीस हजारी स्थित विशेष न्यायाधीश हिमानी मल्होत्रा ने पुलिस की चार्जशीट पर संज्ञान लिया। पुलिस ने चार्जशीट में महिला वकील व उसके साथी अजय कुमार उर्फ अजयपाल चौहान तथा मित्रपाल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।
विज्ञापन


अदालत ने दस्तावेज के निरीक्षण के लिए 13 जुलाई की तारीख तय की है। उस दिन आरोपी अजय पाल की जमानत याचिका पर भी सुनवाई होगी। कोर्ट ने फोरेंसिक रिपोर्ट जल्द से जल्द पेश करने का निर्देश जांच अधिकारी को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियोजन के मुताबिक, महिला ने कथित तौर पर वलसाड के भाजपा सांसद केसी पटेल को नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी। उसके बाद आरोपियों ने वीडियो के आधार पर धमकी देकर सात करोड़ वसूलने की कोशिश की थी। इस अपराध में अजय पाल ने महिला की मदद की थी।

    
पुलिस ने महिला को इंदिरापुरम स्थित उसके फ्लैट से दो मई 2017 को गिरफ्तार किया था। उसके साथी को पुलिस ने कनॉट प्लेस से नौ जून को गिरफ्तार किया था। इनका तीसरा साथी मित्रपाल अभी फरार है।       

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed