फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mother-daughter expelled thieves from home

घर में घुसे बदमाशों पर टूट पड़ीं मां-बेटी

Fri, 18 Jul 2014 05:23 PM IST
शुजात आलम/अमर उजाला, नई दिल्ली
शुजात आलम/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 18 Jul 2014 05:23 PM IST
विज्ञापन
Mother-daughter expelled thieves from home

नई दिल्ली में फर्श बाजार इलाके स्थित घर में लूट के इरादे से घुसे युवकों को मां-बेटी की बहादुरी के आगे घुटने टेकने पड़े।

विज्ञापन


बदमाशों के गोली मारने की धमकी देने के बावजूद दोनों ने हिम्मत नहीं हारी और उन पर टूट पड़ीं। इरादे नाकाम होते देख बदमाशों को जान बचाकर भागना पड़ा। हालांकि वे गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक एमसीए की छात्रा श्रेया (24) ए-7बी, गली नंबर-2, बिहारी कॉलोनी में रहती है। पिता राधे श्याम फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट में इंस्पेक्टर हैं।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर श्रेया की सहेली नूतन उसके पास आई थी। करीब 3:10 बजे डोरबेल बजने पर श्रेया दरवाजे पर गई तो वहां दो युवक खड़े थे। दोनों ने श्रेया के पिता का नाम लेकर दरवाजा खोलने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरवाला खोलते ही उन युवकों के अलावा दो अन्य शख्स घर में जबरन दाखिल हो गए। अंदर आते ही बदमाशों ने पिस्टल निकालकर श्रेया को बंधक बना लिया। बदमाशों ने श्रेया की मां किरन और कमरे में बैठी नूतन को भी गन प्वाइंट पर ले लिया।

इसके बाद अलमारी की चाबी मांगी। अचानक श्रेया और किरन शोर मचाना शुरू कर दिया। युवकों के गोली मारने की धमकी देने के बावजूद मां-बेटी डरी नहीं।

इस बीच घर से आ रही तेज आवाजों को सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए उस ओर बढ़े। यह देखकर बदमाश फरार हो गए। श्रेया ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed