फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mother and daughter and four months daughter dead body found tied front seat belts of van

मां और चार माह की बेटी का शव वैन की अगली सीट पर बेल्ट से बंधा मिला

Thu, 23 Jun 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Jun 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
Mother and daughter and four months daughter dead body found tied front seat belts of van
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

नरेला इलाके में मंगलवार रात एक मारुति वैन मुनक नहर में गिर गई। हादसे में वैन की अगली सीट पर सवार मां-बेटी की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त हेमलता (21) और उसकी बेटी प्रीति (चाह माह) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


हेमलता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पति अनिल कुमार ने दोनों की हत्या कर शवों को वैन समेत नहर में धकेल दिया। वहीं, अनिल इसे हादसा बता रहा है। पुलिस के मुताबिक, हेमलता पति के साथ अपनी ससुराल, गांव नांगल, सोनीपत हरियाणा में रहती थी।
विज्ञापन


डेढ़ साल पूर्व हेमलता की अनिल से शादी हुई थी। शादी के एक साल बाद इनके यहां एक बेटी ने जन्म लिया था।

हेमलता को पता चला अनिल के अपनी भाभी से संबंध हैं

Mother and daughter and four months daughter dead body found tied front seat belts of van

हेमलता के चाचा सुनील भारद्वाज ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ ही दिनों बाद हेमलता को पता चला कि अनिल के अपनी भाभी से संबंध हैं। इसको लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी।

20 दिन पूर्व हेमलता झगड़े के बाद दिल्ली स्थित अपने मायके घोगा गांव, नरेला आ गई थी। मंगलवार को अनिल पत्नी को मनाकर वापस वैन से नांगल गांव जा रहा था।

रात 9.45 बजे अनिल ने हेमलता के परिवार को बताया कि उसकी वैन हादसे का शिकार होकर नहर में गिर गई है। हादसे में हेमलता व उसकी बेटी प्रीति वैन समेत डूब गए हैं।

हत्या कर सीट बेल्ट से बांधे गए शव

Mother and daughter and four months daughter dead body found tied front seat belts of van
delhi police - फोटो : अमर उजाला

सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। रात 12.30 बजे बचाव दल ने नहर से वैन को बाहर निकला। वैन की अगली सीट पर हेमलता और प्रीति के शव बरामद हुए।

हेमलता के चाचा सुनील ने आरोप लगाया है कि मासूम प्रीति मां के साथ सीट बेल्ट से बंधी मिली है, इससे साफ जाहिर होता है कि दोनों की हत्या कर बाद में उन्हें सीट बेल्ट से बांधा गया है।

पुलिस ने बुधवार को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं। क्षेत्रीय एसडीएम के अलावा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed