{"_id":"9382b31612c1f6166619fab1de51dfa3","slug":"molesting-assaulting-police-personnel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से छेड़छाड़, पुलिस कर्मियों से मारपीट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से छेड़छाड़, पुलिस कर्मियों से मारपीट
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Sat, 04 Oct 2014 08:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहदों के हौसले किस कदर बुलंद है इसकी बानगी शुक्रवार रात बसंतपुर सैंथली गांव में देखने को मिली। तीन युवकों ने पहले छेड़छाड़ कर महिला के कपड़े फाड़ दिए और बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस से भी अभद्रता करते हुए मारपीट की।
विज्ञापन
मारपीट में एक सिपाही घायल हो गया। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आननफानन में पहुंचे भारी पुलिस बल ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बसंतपुर सैंथली गांव निवासी एक महिला शुक्रवार रात परिवार के साथ घर के बाहर बैठी थी। आरोप है कि इसी बीच गांव निवासी मोंटू, वरुण और सुनील महिला से छेड़छाड़ करने लगे।
विज्ञापन
विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट की और उसके कपडे़ फाड़ डाले। शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख आरोपी भागने लगे, तो पीड़ित पक्ष ने उन पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस कर्मियों से भी मारपीट की।
एसओ के मुताबिक मारपीट में कांस्टेबल रमेश घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी मोंटू, वरूण व सुनील निवासी बसंतपुर सैंथली गांव को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर नर गई है।