फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   molestation with women who went for work faridabad news

यहां महिलाओं का निकलना हुआ मुश्किल, दबंग सरेराह करते हैं छेड़खानी

Sat, 17 Dec 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 17 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
molestation with women who went for work faridabad news
डेमो पिक

घर के काम से बाहर निकली दो महिलाएं अलग-अलग घटनाओं में यौन हिंसा का शिकार हुईं। एक महिला से दबंग ने सरेराह अभद्रता और जान से मारने की धमकी दी तो दूसरी का पीछा कर उसके साथ छेड़खानी हुई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर दूसरे की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 

भूपानी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक पीड़िता बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे निजी काम से अपने घर से निकली थी। महिला का आरोप है कि पल्ला चौक पर संतोष नारायण (52) ने सरेराह उसके साथ छेड़खानी की। उसने विरोध किया तो दबंग ने पीटा और जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन

 

आसपास मौजूद लोगों ने महिला से उलझते देखा तो दबंग को पकड़ लिया। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। महिला थाने की पुलिस ने आरोपी संतोष नारायण को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यौन हिंसा का दूसरा शिकार 19 वर्षीय युवती बनी। युवती के मुताबिक वह जॉब करती है। बुधवार शाम सवा छह बजे वह घर वापस लौट रही थी। पास ही रहने वाले श्रीलाल ने उसका पीछा किया और सरेराह हाथ पकड़ कर छेड़खानी करने लगा। किसी तरह मनचले से बच कर वह घर पहुंची। एसएचओ महिला थाना ने बताया कि आरोपी श्रीलाल की तलाश की जा रही है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed