{"_id":"b3b07746576fdd18532a3e75584a6853","slug":"molestation-with-woman-in-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला के साथ अश्लील हरकत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर महिला के साथ अश्लील हरकत
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 27 Apr 2014 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के सेक्टर-10ए थाना क्षेत्र में महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी जिसमें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन
सेक्टर-9 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन दिन पहले घर पर अकेली थी। इसका फायदा उठाते हुए एक युवक जबरन उसके घर में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: प्रेमी ने 3 दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंग रेप
विज्ञापन
महिला ने आरोप लगाया है कि विरोध करने पर आरोपी उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। महिला की शिकायत के बाद सेक्टर-9 पुलिस चौकी में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी।
रविवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान बसई गांव निवासी अमित कुमार के रुप में हुई है। सेक्टर-10ए थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।