फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   molestation with jnu student and fight with them in faridabad

जेएनयू की छात्रा से दो घंटे तक छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़े, पशु तस्कर बता दोस्तों को पीटा

Sat, 19 Aug 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 19 Aug 2017 09:27 AM IST
सार

जेएनयू की छात्रा से छेड़छाड़, केस दर्ज
14 अगस्त को दोस्तों के साथ फरीदाबाद में अनंगपुर स्थित भारद्वाज झील में आए थे घूमने 
आठ नौ स्थानीय युवकों ने युवती को पीटा कपड़े फाड़े, साथियों की बेरहमी से की पिटाई 
पीड़िता ने दिल्ली में दर्ज कराई रिपोर्ट, सूरजकुंड पुलिस कर रही जांच 

विज्ञापन
molestation with jnu student and fight with them in faridabad

विस्तार

अनंगपुर स्थित भारद्वाज झील के पास 14 अगस्त की शाम घूमने आई जेएनयू की छात्रा और उसके साथियों के साथ स्थानीय लोगों ने मारपीट और छेड़खानी की।

विज्ञापन


छात्रा के एक दाढ़ी वाले साथी को पशु तस्कर बताकर प्रताड़ित किया गया। छात्रा की शिकायत पर दिल्ली स्थित वसंतकुंज थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर मामला सूरजकुंड थाने को हस्तांतरित किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक छात्रा अपनी एक साथी और छह दोस्तों के साथ 14 अगस्त की शाम अनंगपुर गांव के पास असोला वन्य अभ्यारण्य स्थित भारद्वाज झील घूमने आई थी। वे लोग रात साढ़े आठ बजे लौटने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म करने की धमकियां भी दीं

molestation with jnu student and fight with them in faridabad

युवती और उसकी सहेली दो युवकों के साथ बाइक पर बैठ कर अभ्यारण्य के बाहर कैब तक जाने लगीं जबकि चार अन्य साथी पैदल ही कैब की ओर आ रहे थे।

रात करीब साढ़े नौ बजे तीन लोगों ने युवती, उसकी सहेली और दो साथियों को रोक लिया और उल्टे सीधे सवाल करने लगे। युवती जवाब दे ही रही थी कि युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

हमलावरों ने आवाज देकर पांच-छह अन्य साथियों केा बुला लिया। हमलावरों ने युवकों की हत्या कर युवतियों को अपने साथ ले जाने और दुष्कर्म करने जैसी धमकियां भी दीं।

दबंगों ने फोन छीन कर तोड़ा

molestation with jnu student and fight with them in faridabad

युवती ने कॉल करने का प्रयास किया तो दबंगों ने फोन छीन कर तोड़ दिया। इस दौरान हमलावरों ने सबको लाठी-डंडों से पीटा और युवतियों के कपड़े फाड़े, छेड़खानी भी की।

पैदल आ रहे साथियों ने कैब चालक को फोन कर पुलिस लेकर आने के लिए कहा। करीब डेढ़ दो घंटे तक हमलावर इन लोगों के साथ मारपीट और छेड़छाड़ करते रहे।

पीड़िता के मुताबिक अंत में आशीष और सुमित नाम के दो युवकों ने आकर बीच बचाव कराया और हमलावरों से सुरक्षित कर सबको सूरजकुंड थाने पहुंचाया। पीड़िता का आरोप है कि सूरजकुंड थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने रिपोर्ट लिखने से इनकार कर दिया, उल्टा पीड़ितों से माफीनामा लिखने को कहा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed