फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   molestation case on bjp leader with party worker

भाजपा नेता ने महिला कार्यकर्ता से की छेड़छाड़!

Mon, 16 Jun 2014 12:04 PM IST
Updated Mon, 16 Jun 2014 12:04 PM IST
विज्ञापन
molestation case on bjp leader with party worker

इंदिरापुरम की शिप्रा सनसिटी फेस-1 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष और भाजपा नेता संजय सिंह पर पार्टी की ही एक कार्यकर्ता ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


आरोप है कि एक रैली में शामिल होने गए आरोपी भाजपा नेता ने महिला कार्यकर्ता के होटल के कमरे में घुसने की कोशिश की। पुलिस ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन


जांच के बाद आरोपी नेता की गिरफ्तारी की जाएगी। आरोपी नेता इंदिरापुरम से निगम पार्षद का चुनाव भी लड़ चुके हैं।

AAP छोड़कर आईं बीजेपी में

molestation case on bjp leader with party worker

आम आदमी पार्टी से भाजपा में आईं महिला कार्यकर्ता के अनुसार संजय सिंह ही उन्हें भाजपा में लेकर आए थे, लेकिन कुछ समय बाद उनका व्यवहार बदलने लगा।

वे कुछ युवकों के साथ उनके पास आने लगे और अश्लील बातें करने लगे। आरोप है कि कुछ समय पहले जब पीड़िता लखनऊ में एक रैली में हिस्सा लेने गई उस दौरान आरोपी नेता ने रात करीब दो बजे होटल के कमरे में घुसने की कोशिश की।

इसके बाद भी लगातार उनके घर और दुकान पर आकर उनसे अश्लील बातें और छेड़छाड़ की कोशिश की।

समझौते के बाद भी नहीं छोड़ीं अश्लील बातें

molestation case on bjp leader with party worker

महिला का कहना है कि उसने इसकी शिकायत पार्टी के आला पदाधिकारियों से भी की है। इस दौरान पदाधिकारियों ने दोनों के बीच समझौता करा दिया लेकिन इसके बाद भी उनका छेड़छाड़ और अश्लील बातों का क्रम नहीं रुका, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की शिकायत दी।

एसएचओ इंदिरापुरम राशिद अली ने बताया कि छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

उधर, आरोपी संजय सिंह का कहना है कि महिला के सभी आरोप बेबुनियाद हैं। लखनऊ में रैली में वे दूसरे होटल में थे। महिला ने तबियत खराब होने की बात कहकर उन्हें फोन कर बुलाया था। वे सभी तथ्य पुलिस के सामने रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed