फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Molestation and loot with bollywood actress in Delhi

बॉलीवुड अभिनेत्री को सड़क पर गिराकर की अश्लील हरकत

Sun, 04 May 2014 05:42 PM IST
Updated Sun, 04 May 2014 05:42 PM IST
विज्ञापन
Molestation and loot with bollywood actress in Delhi

रील लाइफ की अभिनेत्री के साथ राजधानी की सड़क पर रीयल में छेड़छाड़ और लूटपाट की घटना हो गई। बदमाशों ने 25 वर्षीय अभिनेत्री के साथ छेड़छाड़ करने के अलावा धक्का मुक्की भी की।

विज्ञापन


पीड़िता चिल्लाकर मदद की गुहार लगाती रही। लेकिन कोई उसकी मदद को नहीं आया।

बदमाशों ने हिंदी फिल्म की अभिनेत्री से उसका मोबाइल और पर्स जिसमें पांच हजार रुपये, पैन कार्ड, डीएल व अन्य कीमती सामान था लूट लिया।

विरोध करने पर पकड़ लिया गर्दन

Molestation and loot with bollywood actress in Delhi

आरोपी फिल्म अ‌भिनेत्री को अकेला देखकर उससे अश्लील हरकत करने लगे। जब अभिनेत्री ने मदद के लिए शोर मचाया तो आरोपियों ने उसका गर्दन पकड़ लिया।

इस दौरान जब अभिनेत्री की कोई आगे नहीं तो आरोपियों ने उसका गर्दन पकड़कर धक्का दे दिया। बाद में सभी फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

पीड़िता का बयान लेकर बजाए लूटपाट के स्नैचिंग में मामला दर्ज कर लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत करने पर एफआईआर में लूटपाट और छेड़छाड़ की धाराओं को जोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एफआईआर में वो नहीं लिखा, जो लिखना था

Molestation and loot with bollywood actress in Delhi

अभिनेत्री ने बताया कि शुक्रवार जब उसने एफआईआर देखी तो हैरान रह गई। उसने जो कुछ बताया था वह एफआईआर में नहीं था।

बाद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मामले की शिकायत करने पर शुक्रवार को उसका मेडिकल कराकर छेड़छाड़ और लूटपाट की धाराओं को एफआईआर में जोड़ा गया।

अब वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की छानबीन शुरू की है।

विज्ञापन

दिल्ली में हुई घटना

Molestation and loot with bollywood actress in Delhi

पुलिस के मुताबिक 25 साल की अभिनेत्री के माता-पिता दिल्ली के आनंद विहार इलाके में रहते हैं। खुद अभिनेत्री मुंबई में रहती है। वह अपने माता-पिता से मिलने अकसर दिल्ली आती रहती है।

अभिनेत्री ने दो हिन्दी फिल्मों में काम करने के अलावा एक फिल्म को प्रोड्यूस भी किया। पिछले कुछ दिनों से अभिनेत्री अपने माता-पिता के घर आई हुई थी।

घटना बृहस्पतिवार रात 9:30 बजे फर्श बाजार थाना क्षेत्र के विश्वास नगर गली नंबर-17 में हुई। पीड़िता कृष्णा नगर में अपने फैमिली डॉक्टर को दिखाकर घर लौट रही थी।

अंधेरे में किया छेड़छाड़, नीचे गिराया

Molestation and loot with bollywood actress in Delhi

भीड़ वाला इलाका होने की वजह से वह अपनी कार लेकर नहीं गई थी। इस बीच जैसे ही वह गली नंबर-17 विश्वास नगर में पहुंची पीछे से आए दो युवकों ने अचानक उसकी गर्दन पकड़ ली।

अंधेरा का फायदा उठाकर आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

मदद के लिए चिल्लाने पर आरोपियों गर्दन पकड़कर पीड़िता की सड़क पर गिरा दिया। पीड़िता के सिर, हाथ और घुटनों में चोट आई। बाद में बदमाश लूटपाट करने के बाद फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed