मामूली कहासुनी पर युवकों ने छात्र को चलती ट्रेन से फेंका, दोनों पैर कटे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-शामली रेलमार्ग पर शामली से आ रही ट्रेन में सवार एक छात्र को मामूली कहासुनी होने के बाद कुछ युवकों ने मारपीट कर ट्रेन से धक्का दे दिया।
इससे छात्र के दोनों पैर कट गए। सीएचसी के चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर छात्र को मेरठ रेफर किया। जनपद शामली के थाना कांधला के गांव हुरमंदपुर निवासी अंकुर पुत्र संजीव बड़ौत के एक कॉलेज में बीए का छात्र है।
अंकुर सोमवार को शामली से दिल्ली जाने वाली 74021 ट्रेन में सवार होकर बड़ौत में कॉलेज में पढ़ने आ रहा था।
ट्रेन की पटरी पर गिरकर कटे पैक
इसी दौरान कोच में सवार कुछ युवकों के साथ अंकुर की कहासुनी हो गई। युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी और उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया।
इससे वह ट्रेन की पटरी पर गिरा। इससे छात्र के दोनों पैर कट गए। कुछ युवक उसे लेकर सीएचसी बड़ौत पहुंचे। वहां के चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया ।
इस संबंध में जीआरपी एसओ जितेंद्र यादव ने कहा थानेमें इस संबंध में कोई सूचना देने नहीं आया है। यदि कोई आता है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।