फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MLA caught by pursuing Snechars

विधायक ने पीछा करके पकड़े स्नेचर्स

Tue, 06 May 2014 12:35 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 06 May 2014 12:35 PM IST
विज्ञापन
MLA caught by pursuing Snechars

विधायक अमरपाल शर्मा की बुद्धिमत्ता से बैग लूटकर भाग रहे बाइकसवार स्नेचर्स को सोमवार शाम को दबोच लिया गया। बाइक पर जा रहे बदमाशों को देखकर विधायक ने कार से साइड मार दी।

विज्ञापन


बाइक गिरने पर स्नेचर्स ने दौड़ लगा दी। तो विधायक ने अपने पीएसओ के साथ मिलकर उन्हें दबोच लिया। वहीं दूसरे स्नैचर को पकड़ने के दौरान पुलिस का सिपाही भी घायल हो गया। दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सोमवार शाम को विधायक अमरपाल शर्मा अपने पीएसओ देवेंद्र के साथ गाड़ी में भोपुरा से मोहननगर की ओर जा रहे थे। करन गेट चौकी के पास उन्होंने साथ चल रही एक बाइक पर दो युवकों को पर्स खंगालते देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने तुरंत पुलिस को फोन कर उनके चेन स्नैचर होने का शक जताया। उधर जब विधायक ने उन्हें रोकने के लिए हाथ दिया तो उन्होंने बाइक दौड़ा दी। इस पर विधायक ने बाइक के पीछे गाड़ी दौड़ाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। बाइक आगे चल रहे टेंपो से जा टकराई।

बाइक गिरने के बाद भी बदमाश भागने लगे। विधायक ने अपने पीएसओ के साथ एक बदमाश के पीछे दौड़ लगा दी और हिंडन एयरबेस की सीमा में घुसते हुए उसे धर दबोचा।

सूचना पर मौके पर पहुंचे पीसीआर पर तैनात हरिपाल ने दौड़ लगाते हुए दूसरे बदमाश को धर दबोचा। इस दौरान उनके मामूली चोटें भी आईं। पकड़े गए बदमाश हरेंद्र और रोहित मुरादनगर के मखरेड़ा गांव के रहने वाले हैं।


पुलिस ने दोनों के पास से एक आधी चेन, तीन पर्स, एक मोबाइल और हजारों की नगदी और बाइक बरामद की है। दोनों पिछले कई माह से चेन स्नेचिंग करते आ रहे हैं। एसएचओ ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed