फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   missing student of jnu not found after five day

जेएनयू से लापता छात्र का 5 दिन बाद भी सुराग नहीं,  पुलिस ने एक दर्जन टीमें लगाई

Thu, 20 Oct 2016 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 20 Oct 2016 09:37 AM IST
विज्ञापन
missing student of jnu not found after five day
जेएनयू

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) से लापता एमएससी बायोटेक्नोलॉजी प्रथम वर्ष के छात्र नजीब अहमद (27) का पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। नजीब को तलाश के लिए वसंतकुंज(नार्थ) थाने की आधा दर्जन टीमें बनाई गई हैं।

विज्ञापन


पुलिस जेएनयू व आसपास के इलाके में चलने वाले ऑटो चालकों से संपर्क कर रही है। पुलिस ने नजीब के रूममेट व हॉस्टल वार्डन समेत जेएनयू के कई छात्रों से पूछताछ की है। दिल्ली पुलिस की एक टीम नजीब के बदायूं, उत्तरप्रदेश स्थित घर भी गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बदायूं, यूपी का रहने वाला नजीब अहमद जेएनयू में माही-मांडवी हॉस्टल के रूम नंबर 106 में रहता है। माही-मांडवी हॉस्टल यूनियन चुनाव के लिए प्रचार हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस चुनाव के दौरान मेस सचिव पद के लिए लड़ने वाला विक्रांत अपने दो साथियों के साथ 14 अक्तूबर की रात नजीब अहमद के रूम पर प्रचार करने गया था। बताया जा रहा है कि प्रचार करने के बाद जब विक्रांत वापस जाने लगा तो नजीब ने उसे थप्पड़ मार दिया।

विक्रांत ने इसका विरोध किया तो नजीब ने उसे फिर  थप्पड़ भी मार दिया। इस पर विक्रांत ने जेएनयू छात्र संघ पदाधिकारियों को माही-मांडवी हॉस्टल में बुला लिया। छात्र संघ से जुडे़े छात्रों के आने के बाद नजीब ने माफी मांग ली थी। इस घटना के बाद हॉस्टल वार्डन ने नजीब को हॉस्टल से निकालने के आवेदन को आगे बढ़ा दिया था।

इस बीच 15 अक्तूबर की सुबह नजीब जेएनयू से अचानक गायब हो गया। 11 बजे से पहले उसे हॉस्टल में देखा गया था। परिजनों की शिकायत पर वसंतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आसपास के इलाके में लगी सीसीटीवी फुटेज के अलावा ऑटो वालों से संपर्क किया जा रहा है। करीब 150 ऑटो वालों से पूछताछ हो चुकी है। मस्जिदों में नजीब के बारे में एलान कराया गया है।


मेट्रो, रेलवे स्टेशन व बस अड्डों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। इलाके में नजीब के पोस्टर लगाने पर विचार हो रहा है। गौरतलब है कि नजीब के माता-पिता जेएनयू छात्र संघ कार्यालय में रह रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed