फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Misinformation of bomb in flight, plan takes emergency landing

गर्लफ्रेंड के लिए दी फ्लाइट में बम होने की गलत सूचना

Wed, 02 Jul 2014 03:34 AM IST
Updated Wed, 02 Jul 2014 03:34 AM IST
विज्ञापन
Misinformation of bomb in flight, plan takes emergency landing

कोच्चि से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-47 को बम की सूचना के चलते बंगलूरू में उतारना पड़ा। हालांकि बाद में कॉल फर्जी निकली। दरअसल दिल्ली में रह रहे एक युवक ने अपनी महिला दोस्त की खातिर फ्लाइट में बम होने की सूचना दी थी।

विज्ञापन


आईजीआई एयरपोर्ट व सुरक्षा एजेंसियों ने मंगलवार तड़के युवक को दिल्ली में दबोच लिया।

आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस के अनुसार, केरल निवासी प्रतीश रोहिणी में रहता है और दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में नर्सिंग असिस्टेंट है। सोमवार को उसकी महिला दोस्त प्रीति (बदला हुआ नाम) कोच्चि से दिल्ली आ रही थी।

विज्ञापन

गर्लफ्रेंड का नंबर स्वीच ऑफ आ रहा था

Misinformation of bomb in flight, plan takes emergency landing

प्रीति ने एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा चेकिंग देखकर सऊदी अरब में रहने वाली मां को सख्त जांच का मैसेज भेज दिया। विमान में प्रीति का मोबाइल बंद हो गया तो उसकी मां ने मैसेज के बारे में प्रतीश को बताया।

इस पर प्रतीश ने कोच्चि एयरपोर्ट पर फोन करके कह दिया कि फ्लाइट में बम है। सूचना के बाद आईजीआई एयरपोर्ट को भी खाली करा लिया गया और फ्लाइट की रात पौने बारह बजे बंगलूरू में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

एयरपोर्ट पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ बंगलूरू में शिकायत दी गई है। पूछताछ के बाद आरोपी को बंगलूरू पुलिस को सौंपा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed