फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Miscreants shoot gun to shopkeeper in delhi

दिल्ली: दुकान बंद करते ही बाइक सवार बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली, हालत गंभीर

Fri, 21 Dec 2018 01:14 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Fri, 21 Dec 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
Miscreants shoot gun to shopkeeper in delhi
सांकेतिक तस्वीर

बिंदापुर में बुधवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने एक दुकानदार की कनपटी पर गोली मार दी। घायल दुकानदार को पुलिस ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर में रेफर कर दिया गया। दुकानदार की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


परिजनों ने किसी से दुश्मनी होने से इंकार किया है। हालांकि पुलिस को आशंका है कि रंजिश की वजह से ही दुकानदार पर गोली चलाई गई है। पुलिस मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घायल दुकानदार की पहचान संजीव शर्मा उर्फ संजू (45) के रूप में हुई है। संजू द्वारका के सेक्टर-तीन की कॉलोनी में रहता है। मकान के भूतल पर उसकी परचून की दुकान है। परिवार में उसके माता-पिता, पत्नी और दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजीव की दुकान पर तीन कर्मचारी काम करते हैं। बुधवार रात को दुकान में संजीव के अलावा उसका कर्मचारी धर्मवीर था। दोनों साढ़े दस बजे दुकान बंद कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक से तीन युवक आए। तीनों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था।


एक युवक बाइक से उतरकर संजीव के पास आया और उसकी कनपटी पर पिस्टल लगाकर गोली चला दी। वारदात के बाद तीनों बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने संजीव को पास के अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पुलिस को जानकारी दी। हालत बिगड़ने पर एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पूछताछ में संजीव के परिवार वालों ने उसकी किसी से दुश्मनी होने से इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed