{"_id":"5841a03f4f1c1be665de7c78","slug":"miscreants-looted-rs-1-30-lakh-from-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने महिला से 1.30 लाख रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने महिला से 1.30 लाख रुपये लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 03 Dec 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
स्नैचिंग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार बदमाश कार में सवार महिला से 1.30 लाख रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। घटना सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में सनफ्लैग फैक्टरी के सामने हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ग्रीन फील्ड कॉलोनी में रहने वाली राखी गोयल अपनी कार से सेक्टर-37 स्थित इंडियन बैंक में रकम जमा कराने के लिए गई थीं। बैंक में भीड़भाड़ ज्यादा होने की वजह से वह वापस लौट रही थीं। उनकी कार जब सनफ्लैग फैक्ट्री के सामने पहुंची तो पीछे से अलग-अलग बाइक पर सवार चार बदमाशों ने कार को ओवरटेक कर रुकवा लिया।
विज्ञापन
तीन बदमाश कार की तरफ बढ़े, उनमें से एक ने पिस्तौल राखी की कनपटी पर लगाई और बगल की सीट पर रखा रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। इसकी सूचना पीड़िता ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही बदरपुर बॉर्डर क्राम ब्रांच की टीम व थाना सराय ख्वाजा की टीम मौके पर पहुंच गई। महिला के बायान लेने के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। सराय ख्वाजा थाना प्रभारी हेमंत कुमार का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।