फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Miscreants broke into the house of the woman manipulated by the victim in fear left office

बदमाशों ने घर में घुस की युवती से छेड़छाड़, डर में पीड़िता ने ऑफिस छोड़ा

Tue, 17 May 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 17 May 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
Miscreants broke into the house of the woman manipulated by the victim in fear left office
छेड़छाड़ - फोटो : demo pics

प्लेसमेंट एजेंसी में काम करने वाली मामूरा निवासी एक युवती के घर का जबरन दरवाजा खुलवाकर शराब के नशे में तीन युवक घर में घुस गए। तीनों ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। युवती के शोर मचाने पर आस-पास के लोग एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों ने तीनों आरोपियों की पिटाई की और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित कर दिया।

विज्ञापन


हैरत की बात तो यह है कि सूचना देने के आधे घंटे बाद बर भी मौके पर पुलिस नहीं पहुंची जिससे तीनों आरोपी मौका देख कर वहां से फरार होने में सफल हो गए। पुलिस के इस रवैये और बदमाशों के हौसले बुलंद होते देख, पीड़िता ऑफिस जाना छोड़ दिया है। हालांकि उसने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए फेस-3 थाने में तहरीर दे दिया है।
विज्ञापन


सेक्टर-2 स्थित प्लेसमेंट एजेंसी में नौकरी करने वाली युवती मामूरा गांव में अपनी दोस्त के साथ किराये के कमरे में रहती है। युवती का कहना है कि बिल्डिंग में कई अन्य कमरे भी हैं। जिसमें कई लड़के रहते हैं। एक कमरे में रहने वाले तीन लड़के पिछले काफी समय से घूर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वह उस पर फब्तियां भी कसते थे। युवती ने बताया कि वह लगातार इसको नजरअंदाज कर रही थी। रविवार रात डोर बेल बजा। दरवाजा खोलने पर सामने तीनों लड़के थे। दरवाजा खुलते ही तीनों कमरे में घुस गए। उन्होंने छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने बताया कि शोर मचाने पर आस-पास के कमरे में रहने वाले लोग एकत्र हो गए। उन्होंने तीनों युवकों की पिटाई कर दी। 



साथ ही सौ नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी दी गई। आधे घंटे तक पुलिस नहीं आई। इसका फायदा उठाकर तीनों आरोपी युवक मौके से फरार होने में सफल हो गए। युवती ने आधे घंटे के बाद पीसीआर 20 मौके पर पहुंची और युवती से पूछताछ कर चली गई। एसएचओ फेस-3 पंकज पंत का कहना है कि युवती की शिकायत पर जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed