फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   misbehave with a woman passenger in train.

चलती ट्रेन में महिला से बदसलूकी

Mon, 08 Sep 2014 08:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 08 Sep 2014 08:17 PM IST
विज्ञापन
misbehave with a woman passenger in train.

आगरा से नई दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक महिला यात्री के साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर आरपीएफ ने बल्लभगढ़ में बोगी को घेर लिया।

विज्ञापन


बाद में आरोपी युवक से समझौता कराकर मामले को रफा-दफा कर दिया गया। खास बात यह है कि सूचना के बाद भी जीआरपी ने महिला यात्री को अटेंड नहीं किया।

पढ़ें-मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भावना नामक महिला ने इंटरसिटी एक्सप्रेस की डी बोगी में 35 नंबर की बर्थ रिजर्व करा रखी थी। वह सोमवार को आगरा से निजामुद्दीन जा रही थी। बताया जाता है कि होडल के पास कुछ यात्री बोगी में चढ़ गए और जबरन महिला की सीट पर बैठने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने जब विरोध किया तो वह बदसलूकी करने लगे। महिला ने इसकी सूचना दिल्ली कंट्रोल को दी। दिल्ली कंट्रोल ने इसकी सूचना आरपीएफ और जीआरपी बल्लभगढ़ व फरीदाबाद को दी गई।

सूचना मिलने पर आरपीएफ ने बल्लभगढ़ स्टेशन पर बोगी को घेर लिया और आरोपी युवक को पकड़ लिया। बाद में दोनों के बीच समझौता करा मामले को रफा-दफा कर दिया।

इस दौरान जीआरपी का कोई भी जवान न तो स्टेशन पर नजर आया और न ही आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई की। उधर जीआरपी इंचार्ज नियाज अहमद का कहना है कि उनके पास ऐसी कोई सूचना नहीं थी। उल्लेखनीय है कि इस रूट पर आए दिन ट्रेनों में ऐसी घटनाएं हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed