फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   minor husband allegedly accused wife for marrying him forcefully

नाबालिग पति ने बालिग पत्नी और सास पर लगाया जबरन शादी कराने का आरोप

Fri, 15 Jul 2016 06:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 15 Jul 2016 06:34 PM IST
विज्ञापन
minor husband allegedly accused wife for marrying him forcefully
- फोटो : getty

आमतौर पर किसी लड़की द्वारा जबरन शादी किए जाने का आरोप तो आप ने सुना होगा पर साइबर सिटी में उसका ठीक उल्टा मामला प्रकाश में आया है। यहां एक लड़के ने उसकी जबरन शादी कराने का आरोप लगाते हुए लड़की और उसकी मां पर अलग-अलग धारा के तहत मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन


थाना पुलिस के अनुसार अशोक विहार निवासी मोनू ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसकी उम्र 17 साल है जबकि लड़की की उम्र 19 वर्ष। जांच अधिकारी ने बताया कि पिछले साल मोनू की शादी सुभाष नगर की रहने वाली मोना (काल्पनिक नाम) हुई थी।
विज्ञापन


शादी के एक साल बाद लड़के ने जबरन शादी का आरोप लगाते हुए सोनिया व उसकी मां के खिलाफ शिकायत दी। सिटी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस शादी के समय की फोटो की जांच के साथ ही शादी कराने वाले पंडित से भी पूछताछ करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी थाना प्रभारी के अनुसार शादी के एक साल बाद लड़के ने जबरन शादी किए जाने का आरोप लगाया है। लड़के के जन्म प्रमाण पत्र की जांच की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि क्या शादी के समय लड़का नाबालिग था।


शादी में खींची गई फोटो की भी जांच जा रही है। शादी की फोटो में लड़के के परिजन लड़का व लड़की को आशीर्वाद देते दिख रहे हैं। फिलहाल यह मामला बेहद दिलचस्प होने के साथ ही पेचीदा भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed