फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   minor girl raped by worker, arrest

दस महीने की बच्ची को अगवा कर किया दुष्कर्म, झाड़ियों में फेंका

Sun, 04 Sep 2016 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 04 Sep 2016 10:43 AM IST
विज्ञापन
minor girl raped by worker, arrest
दुष्कर्म का आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विकासपुरी इलाके में शुक्रवार रात एक शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। मजदूरी करने वाले एक शख्स ने दस माह की बच्ची से दुष्कर्म किया और उसे मरा हुआ समझकर झाड़ियों में फेंक दिया।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस ने बच्ची को बरामद कर अस्पताल में भर्ती कराया और दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी विजय (38) को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी विजय मूलत: बिहार के सहरसा का रहने वाला है और दिल्ली में अकेले रहता है। वह विकासपुरी स्थित दिल्ली पुलिस की तीसरी बटालियन के कार्यालय की दीवार के निर्माण कार्य में मजदूरी करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोती हुई बच्ची को नाले के पास ले गया था आरोपी

minor girl raped by worker, arrest
पुलिस - फोटो : Demo Pic

पीड़ित परिवार भी इसी दीवार की मरम्मत के काम में मजदूरी कर रहा है। सभी मजदूर वहीं टेंट में सोते हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात विजय सोती हुई बच्ची को उठाकर नाले के पास ले गया, जहां उससे दुष्कर्म किया। 

बच्ची के बेहोश होने पर आरोपी ने उसे मरा हुआ समझकर झाड़ियों में फेंक दिया। बच्ची के गायब होने के बाद पीड़ित परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। काफी तलाश के बाद बच्ची के नहीं मिलने पर उन लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस ने आसपास के इलाके में सर्च अभियान चलाया। 

झाड़ियों में बच्ची के रोने की आवाज सुनकर एक सिपाही ने उसे बरामद किया और उसे अस्पताल पहुंचाया। सर्च अभियान के दौरान ही पुलिस को आरोपी का मोबाइल भी झाड़ियों में मिल गया, जो भागने के दौरान मौके पर गिर गया था। पुलिस ने मोबाइल के जरिये आरोपी को दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed