फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   minor girl molested in a mp bunglow in delhi

सांसद की कोठी में पांचवीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें

Thu, 19 Jan 2017 12:10 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 19 Jan 2017 12:10 AM IST
सार

पीड़ित बच्ची का पिता राष्ट्रपति भवन में नौकरी करता है 
सांसद की कोठी में पांचवीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़
- पीड़ित बच्ची का पिता राष्ट्रपति भवन में नौकरी करता है
- पुलिस ने आरोपी गार्ड को गिरफ्तार किया 
 

विज्ञापन
minor girl molested in a mp bunglow in delhi

विस्तार

पॉश इलाके नार्थ एवेन्यू में स्थित सांसद की कोठी में पांचवीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। कोठी को सांसद कुछ दिन पहले ही खाली करके चले गए थे। कोठी के गार्ड ने बच्ची के साथ अश्लील हरकतें की।

विज्ञापन


नार्थ एवेन्यू थाना पुलिस ने छेड़छाड़ व पोक्सो के तहत मामला दर्जकर आरोपी सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों केअनुसार कोठी नंबर दो, तालकटोरा लाइन में जम्मू कश्मीर के सांसद रहते थे। वह कुछ दिन पहले ही कोठी को खाली करके चले गए थे।
विज्ञापन


कोठी की सुरक्षा में पवन कुमार (56) तैनात था। 16 जनवरी की शाम करीब चार बजे राष्ट्रपति भवन में रहने वाली बच्ची कोठी परिसर में लगे पेड़ से नीबू तोडने आ गई थी। बताया जा रहा था कि बच्ची के साथ किशोर भी मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि गार्ड ने बच्ची के साथ कोठी परिसर में अश्लील हरकतें की। वह बच्ची को एक साइड में ले गया था। अश्लील हरकतें करने से पहले आरोपी ने बच्ची को आईसक्रीम भी खिलाई थी। बच्ची ने रोते हुए घर जाकर ये बात अपने मां को बताई।

सदमे में है दस वर्षीय बच्ची

minor girl molested in a mp bunglow in delhi

मां की शिकायत पर नई दिल्ली जिले की नार्थ एवेन्यू थाना पुलिस ने छेड़छाड़ व पोक्सो के तहत मामला दर्जकर 16 जनवरी की रात गार्ड पवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पवन कुमार गुरुद्वारे में सेवादार भी था। पुलिस ने उसे 17 जनवरी को पटियाला कोर्ट में पेश किया।

कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी की इस हरकत के चलते दस वर्षीय बच्ची सदमे में है। बच्ची नई दिल्ली इलाके में स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ती है। उसके पिता राष्टï्रपति भवन में सीनियर पद पर नौकरी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed