{"_id":"57e27aa54f1c1b1539a837fc","slug":"minor-girl-kidnapped-forcibly-taken-away-from-home-in-the-car-man-should","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिक युवती का अपहरण, घर से कार में जबरन उठ ले हए युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिक युवती का अपहरण, घर से कार में जबरन उठ ले हए युवक
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 22 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
molestation
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव घुसपैठी में एक नाबालिक युवती के साथ छेड़खानी व अपहरण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित पिता के ब्यान पर आधा दर्जन नामजद के विरूद्व अपहरण सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित इब्राहीम पुत्र जान मोहमद निवासी गांव घुसपैठी थाना तावडू ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया की वह गांव से दूर जगंल में अपने परिवार के साथ रहता है।
विज्ञापन
उनके पडोस में गांव निवासी अल्ताफ, दीवान, अक्कू, अययूब, खुर्शीदन व शाहिद निवासियान घुसपैठी का परिवार भी रहता है। पीड़ित का आरोप है की दोषी अल्ताफ उसकी नाबालिग पुत्री पर गलत नजर रखता है और उसके साथ रास्ते में आते जाते समय छेडछाड़ करता था।
विज्ञापन
जिसके कारण उसकी पुत्री अल्ताफ की हरकतों की वजह से काफी मानसिक परेशानी में रहने लगी और उसने परिजनों को दोषी की हरकतों से अवगत कराया।
पीड़ित का कहना है की जब दोषी अल्ताफ को समझाया तो वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। बिरादरी व पंचायत के लोगों को जब इस मामले से अवगत कराया तो दोषियानों ने उन्हें धमकी देकर डराया और धमकाया। अगर तुमने बिरादरी में कोई बात रखी तो उसका बुरा अंजाम भुगतना होगा।
पीड़ित का आरोप है की गत 18 सितंबर को दोषी अल्ताफ ने उसकी पुत्री के अपहरण करने की योजना बनाई। परिजनों के पता लगने पर उसकी योजना सफल नहीं हो पाई। पीड़ित का कहना है की गत 19 सितंबर को गांव में कुछ ग्रामीणों का आपस में झगड़ा हो गया। जिसे देखने के लिय मेरे परिजन व में वहां पर चला गया।
पीछे से उक्त दोषियों के मशवरा से अल्ताफ उसकी पुत्री कर अपहरण कर ले गया। पीडित का आरोप है की जब उसका भाई इरफान गांव से घर की और आया तो उसने देखा की उसकी पुत्री को जबरन दोषी कार में डाल रहे है।