फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   metro feeder driver shot, criticaly injured

मेट्रो फीडर बस चालक को गोली मारी, हालत गंभीर

Mon, 05 May 2014 05:05 PM IST
Updated Mon, 05 May 2014 05:05 PM IST
विज्ञापन
metro feeder driver shot, criticaly injured

पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी इलाके में रविवार देर रात कार सवार युवकों ने मेट्रो फीडर बस के एक चालक को गोली मार दी। घायल चालक का नाम नाजिम (32) है। बताया गया कि हॉर्न बजाने पर भी बस चालक ने कार वाले को साइड नहीं दी थी।

विज्ञापन


मौके पर मौजूद पीसीआर वैन ने उनका पीछा किया, लेकिन मयूर विहार फेज-1 के फ्लाईओवर के पास कार छोड़कर युवक फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक बस चालक नाजिम परिवार के साथ सीलमपुर इलाके में रहता है। वह शाहदरा से मदर डेयरी की ओर चलने वाली मेट्रो फीडर बस चलाता है।

रोड पर साइड नहीं देने से गुस्साए थे युवक

metro feeder driver shot, criticaly injured

रविवार देर रात नाजिम बस लेकर मदर डेयरी की ओर जा रहा था। कड़कड़ी मोड़ फ्लाईओवर के नीचे पहुंचा तो पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने हॉर्न बजाकर उससे साइड मांगी।

साइड न देने पर कार सवार तीन युवकों ने बस चालक को गाली देनी शुरू कर दी। विरोध करने पर एक युवक ने बस चालक को गोली मार दी। गोली लगने के बाद नाजिम को दीपक मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर कार चालक व उसके साथी मौके से भाग निकले।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार चालक की पहचान पुनीत गुप्ता (26) के रूप में हुई है। वह शाहदरा इलाके में रहता है और उसका प्रॉपर्टी का काम है। पुलिस उसकी और उसके साथियों की तलाश कर रही है। जगतपुरी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed