फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mercedes car hit acp delhi jeep in noida

मर्सिडीज ने पुलिस अधिकारी की जीप में मारी टक्कर, 50 मीटर घिसटने के बाद पलटी गाड़ी

Mon, 03 Jul 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 03 Jul 2017 09:42 AM IST
सार

मर्सिडीज ने एसीपी की जीप में मारी टक्कर
50 मीटर तक घिसटने के बाद पलटी जीप, एसीपी, हेड कांस्टेबल और एसआई घायल 
-एयरबैग खुलने से बची मर्सिडीज सवार परफ्यूम कारोबारी की जान

अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा।

विज्ञापन
Mercedes car hit acp delhi jeep in noida

विस्तार

डीएनडी टोल के पास शनिवार देर रात तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने गश्त पर निकले दिल्ली के एसीपी की जीप में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर जीप करीब 50 मीटर तक घिसटने के बाद पलट गई।

विज्ञापन


हादसे में जीप सवार एसीपी, ड्राइवर (हेड कांस्टेबल) और एसआई घायल हो गए। इधर, एयरबैग खुलने से मर्सिडीज चला रहे परफ्यूम कारोबारी की जान बच गई। सूचना पर पहुंची सेक्टर-20 पुलिस ने मर्सिडीज चालक को हिरासत में लेकर घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जहां प्राथमिक उपचार के बाद एसीपी और ड्राइवर को छुट्टी दे दी गई। वहीं एसआई को दिल्ली ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, शनिवार देर रात एसीपी जय किशन अपने ड्राइवर हेड कांस्टेबल रमेश और एसआई सतवीर सिंह के साथ पीसीआर की चेकिंग पर निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएनडी टोल के पास रात करीब डेढ़ बजे दिल्ली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार मर्सिडीज ने एसीपी की जीप में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के समय एसीपी, हेड कांस्टेबल और एसआई ने सीट बेल्ट नहीं लगा रखी थी।


पुलिस ने बताया कि मर्सिडीज चला रहे व्यक्ति का नाम मोहित गोगिया है। पेशे से परफ्यूम कारोबारी मोहित सेक्टर-26 में रहते हैं। हादसे के वक्त वह दिल्ली से घर लौट रहे थे। हेड कांस्टेबल ने हादसे के संबंध में शिकायत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed