फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   men used to stole things after getting drunk

नशा कर निकलते थे ये काम करने, धरे तो खुद उगला सारा सच

Sat, 23 Dec 2017 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 23 Dec 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
men used to stole things after getting drunk

क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 ने नशा कर झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से छीने हुए छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

विज्ञापन


इनमें दो मामले दर्ज हैं, जबकि चार मोबाइल फोन के बारे में कहीं कोई शिकायत नहीं दी गई। दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और उसी की पूर्ति के लिए वारदात करते थे। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार ने बताया कि एएसआई अश्वनी कुमार ने एक सूचना के आधार पर राजीव कॉलोनी बल्लभगढ़ निवासी संदीप उर्फ सोनू व सुभाष कॉलोनी निवासी राजेश को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

नशा कर करते थे वारदात 

men used to stole things after getting drunk

पूछताछ के दौरान इन्होंने बताया कि दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर मोबाइल छीनने की वारदात करते हैं। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनमें एक थाना सेक्टर-सात व एक थाना सेंट्रल क्षेत्र से छीना गया था।

इसके अलावा चार अन्य मोबाइल फोन के बारे में पुलिस में किसी तरह का कोई मामला दर्ज नहीं है। अश्वनी कुमार के अनुसार दोनों नशा करने के आदी हैं और उसी के लिए छीनाझपटी और चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। 

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया की वारदात करने से पहले दोनों शराब, गांजा और सुलफा आदि का नशा करते थे और फिर मोटरसाइकिल लेकर निकल जाते थे। घूमते हुए जहां भी उन्हें कोई शिकार मिलता था, वारदात कर वापस लौट जाते थे। कई बार नशा टूट जाता था, मगर कोई वारदात नहीं कर पाते थे तो दोबारा नशा करके शिकार की तलाश में निकल जाते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed