फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   meat dealer shot by two bike riders

मीट व्यापारी को गोली मार कर किया घायल, बाइक सवारों ने दिया वारदात को अंजाम

Wed, 22 Nov 2017 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Wed, 22 Nov 2017 10:30 AM IST
विज्ञापन
meat dealer shot by two bike riders
बंदूक

सेक्टर बीटा-टू स्थित ओमेक्स कनॉट प्लेस मॉल के पास सोमवार देर रात दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने मीट व्यापारी को गोली मार दी। उसे घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले में दो नामजद व दो अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। बताया गया है कि नामजद से घायल पक्ष की पुरानी रंजिश चल रही है। सूरजपुर कस्बा निवासी मोहम्मद शाहिद मीट की दुकान चलाता है। उसका बड़ा भाई किसी मामले में बुलंदशहर जेल में बंद है।
विज्ञापन


सोमवार को मोहम्मद शाहिद व उसके दो भाई डस्टर कार में बड़े भाई से मिलने गए थे। वापस लौटते हुए उन्हें रात हो गई। रात करीब 11 बजे ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-टू स्थित ऑमेक्स कनाट प्लेस मॉल के समीप दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने डस्टर कार को ओवरटेक कर रोक लिया और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक गोली मोहम्मद शाहिद के हाथ में लगी है। पीड़ित के भाई ने घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। कासना पुलिस ने मोहम्मद शाहिद को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया।


पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मोहम्मद अफसर व शाहिद को नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएसआई यतेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed