फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mayawati's birthday traders returning from the firing, two arrested.

मायावती के बर्थडे से लौट रहे कारोबारी पर फायरिंग, दो गिरफ्तार

Sun, 17 Jan 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 17 Jan 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Mayawati's birthday traders returning from the firing, two arrested.
बुलंदशहर में बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन कार्यक्रम से घर लौट रहे लोहिया नगर के टेंट कारोबारी पर महरौली के प्रापर्टी डीलर और उसके पीएसओ ने फायरिंग कर दी। दोनों के बीच कार से साइड न देने पर झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन


एनएच-24 पर तनुश्री फार्म हाउस के पास हुई इस वारदात के समय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और प्रापर्टी डीलर व उसके पीएसओ ने पुलिस की मौजूदगी में ही टेंट कारोबारी पर कई राउंड फायर किए।
विज्ञापन


पुलिस के रोकने पर भी फायरिंग न रुकी तो पुलिस ने दोनों की कनपटी पर पिस्टल तान दी। पुलिस ने मौके पर मिली चार कारों को सीज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की कारों पर सपा और बसपा के झंडे मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाकया शुक्रवार रात करीब 10 बजे का है। एसएचओ कविनगर अशोक सिसौदिया ने बताया कि अमित शुक्रवार रात बुलंदशहर से बसपा सुप्रीमो के जन्म दिन कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे।

उनके कुछ साथी दूसरी कार से उनके पीछे आ रहे थे। हापुड़ चुंगी पर महरौली निवासी प्रापर्टी डीलर रवि जाट अपनी लग्जरी कार से जा रहा था। साइड न देने के कारण दोनों कारें टकरा गईं। कार सवारों में विवाद हुआ।

इस दौरान रवि की कार में पंचर हो गया। अमित के साथी भी वहां पहुंचे तो रवि कार लेकर महरौली की ओर भागा। अमित और उनके साथियों ने पीछा किया। तेज रफ्तार कारें डायमंड फ्लाईओवर के रास्ते तनुश्री फार्म हाउस के सामने एनएच-24 के पास पहुंचीं।

रवि ने कॉल कर गांव से पीएसओ ओमवीर व अन्य साथियों को बुला लिया। आरोप है कि रवि और उसके पीएसओ ओमवीर ने तनुश्री फार्र्म हाउस के पास अमित पर फायरिंग कर दी।

प्रापर्टी डीलर रवि पूर्व में भी जानलेवा हमले के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने इस वारदात के बाद रवि और पीएसओ ओमवीर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।


हाईवे पर लगा जाम                       
फायरिंग के दौरान हाईवे पर जाम लग गया। इससे राहगीर परेशान हुए। आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया तो यातायात सामान्य हुआ।

टेंट कारोबारी की कार पर बसपा का झंडा जबकि आरोपी की कार पर सपा का झंडा लगा था। हालांकि इनमें से किसी के भी पार्टी का पदाधिकारी होने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed