फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   massage parlor woman gang raped by friend in faridabad

मसाज पार्लर में दोस्ती के बाद गर्भवती महिला को बुला दोस्तों संग किया गैंगरेप

Thu, 23 Feb 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 23 Feb 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
massage parlor woman gang raped by friend in faridabad
- फोटो : अमर उजाला
चार माह की गर्भवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है।  महिला पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार भूपानी थानाक्षेत्र में रहने वाली (24) पीड़िता के मुताबिक वह शहर के एक मसाज सेंटर में नौकरी करती थी।
विज्ञापन


सेंटर में ललित नाम का युवक मसाज कराने आता था। मसाज के दौरान ललित से उसका परिचय हुआ और दोनों ने एक दूसरे से फोन नंबर लिए। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई।
विज्ञापन


आठ माह पहले युवती का विवाह हो गया इसके बाद उसने काम छोड़ दिया। विवाह करने और काम छोड़ने पर ललित ने युवती से झगड़ा किया, इसके बाद दोनों के बीच बोलचाल बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय वह चार माह की गर्भवती है। पीड़िता के मुताबिक सोमवार की शाम ललित ने उसे फोन किया अपनी गलती स्वीकार करते हुए उससे मिलकर माफी मांगने को कहा। पीड़िता ने मिलने की बात मान ली।

दरिंदों ने पीड़िता को दी जान से मारने की धमकी

massage parlor woman gang raped by friend in faridabad
थोड़ी देर में ललित अपनी कार लेकर उसके घर के पास आ गया। कार में ललित के अलावा दो और युवक बैठे थे। उसे बैठा कर ललित कार नीमका गांव की ओर ले गया। आरोप है कि वहां ललित ने दो और दोस्तों को फोन कर बुला लिया।

इसके बाद पहले ललित ने उसके साथ दुष्कर्म किया फिर तीन अन्य लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जबकि एक वहीं मौजूद रहा। दरिंदों ने पीड़िता को धमकी दी कि यदि पुलिस से शिकायत की तो जान से मार देंगे।

इसके बाद पीड़िता को वहीं पर छोड़कर आरोपी फरार हो गए। मामले की जांच कर रही महिला थाने की एएसआई राजबाला ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल चेकअप और बयान दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed