फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Massage center in police raids, was running prostitution racket

मसाज सेंटर में पुलिस का छापा, चल रहा था देह व्यापार का धंधा 

Sun, 09 Oct 2016 11:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 09 Oct 2016 11:04 AM IST
विज्ञापन
Massage center in police raids, was running prostitution racket
वेश्यावृत्ति गिरोह का पर्दाफाश

सोहना रोड पर सेलीब्रेशन मॉल परिसर में चल रहे अरोमा स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापा मारकर तीन लड़कियों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में सेंटर का मैनेजर भी शामिल है।

विज्ञापन


शनिवार देर शाम थाना सदर पुलिस ने यह कार्रवाई की। समाचार लिखे जाने तक पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी थी। पुलिस के अनुसार थाना सदर पुलिस को सूचना मिली कि एक मॉल में स्थित स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा है।
विज्ञापन


योजना के तहत पुलिस ने एक डिकोय कस्टमर बनाकर सोहना रोड स्थित सेलीब्रेशन  मॉल के स्पा सेंटर में भेजा। बात तय हो जाने पर संकेत मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापा मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से एक लड़की व मैनेजर को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान बराबर के कमरे को चेक किया गया तो वहां से दो लड़कियों व दो ग्राहकों को पकड़ा  गया। थाना सदर प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में देह व्यापार का कारोबार चलाया जा रहा था। आरोपियों से पूछताछ जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed