{"_id":"58399eb34f1c1b5a2c13b46e","slug":"masked-men-fired-on-shops-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल-बाल बचे लोग, नकाबपोश बदमाशों ने मिठाई की दुकान पर बरसाई गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाल-बाल बचे लोग, नकाबपोश बदमाशों ने मिठाई की दुकान पर बरसाई गोलियां
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 26 Nov 2016 08:09 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
नरेला इलाके में शनिवार दिनदहाड़े बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने मिठाई की दुकान पर गोलियां बरसाकर दहशत फैला दी। अचानक हुई गोलीबारी से घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। गनीमत यह रही कि गोली किसी को लगी नहीं। खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
पीड़ितों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस आशंका जता रही है कि वसूली करने के लिए डराने की खातिर गोलियां चलाई गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, नरेला इलाके में लामपुर रोड पर अग्रवाल स्वीट्स के नाम से बड़ी मिाई की दुकान है। शनिवार दोपहर के समय अचानक बाइक सवार तीन बदमाश दुकान के सामने पहुंचे। एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर दुकान के बोर्ड व दुकान की ओर करके गोली चला दी।
विज्ञापन
वारदात के समय दुकान का मालिक वहां मौजूद था। एक गोली दुकान पर काम करने वाले युवक के पास से गुजरी और दीवार में धंस गई। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। खबर मिलते ही बाहरी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।