फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   married women ran away took seven class student with her

सातवीं के छात्र को भगा ले गई विवाहित महिला, परिजन हुए हैरान और परेशान

Tue, 20 Sep 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 20 Sep 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
married women ran away took seven class student with her

कक्षा सात में पढने वाले 17 वर्षीय किशोर को एक 23 वर्षीय विवाहिता अपने साथ भगा ले गई। छात्र की मां ने विवाहिता के खिलाफ बेटे के अपहरण का केस दर्ज कराया है।  

विज्ञापन


सेक्टर 55 थाना क्षेत्र में रहने वाला 17 वर्षीय किशोर एक निजी स्कूल में कक्षा सात का छात्र है। उसके पड़ोस में रहने वाली 23 वर्षीय रिंकी (नाम परिवर्तित) का पति फैक्टरी में नौकरी करता है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक महिला का दिल उस छात्र पर आ गया और दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। दोनों एक दूसरे से मिलने जुलने लगे। 

किशोर को बहला-फुसलाकर ले गई महिला

married women ran away took seven class student with her
पुलिस - फोटो : Demo Pic

11 सितंबर को रिंकी ने किशोर पर उसके साथ भाग जाने के लिए फुसलाया और कहा कि वह अब पति के साथ नहीं रहना चाहती। 12 सितंबर को छात्र घर से निकला उधर रिंकी भी चली गई। 

किशोर के शाम तक नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। पता चला कि रिंकी भी गायब है। किशोर की मां ने 12 सितंबर को ही सिकरौना चौकी में बेटे के लापता होने और रिंकी के पति ने पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज करा दी थी। 

तलाश में जुटी पुलिस को दोनों के हरिद्वार (उत्तराखंड) में होने की जानकारी मिली। जांच अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों हरिद्वार की तरफ गए हैं। इसलिए पुलिस की एक टीम वहां रवाना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed