{"_id":"4db01605fc062f7c26d86a71818a56ca","slug":"married-women-in-sahibabad-death-in-mysterious-circumstances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहिबाबाद में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साहिबाबाद में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Fri, 02 Jan 2015 02:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शालीमार गार्डन में विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के बेड पर पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने पति प्रदीप, ससुर उमरसेन, सास जगवती, ननद शिक्षा और बबीता और दोनों ननदों के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पति और चार अन्य हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
दिल्ली नरेला निवासी राजवीर ने बेटी मीनाक्षी(23) की शादी जनवरी 2013 में शालीमार गार्डन निवासी कैब चालक प्रदीप के साथ की थी।
पिता राजवीर के बताया कि बुधवार रात को दामाद ने उन्हें फोन कर बताया कि गुस्से में बेटी मीनाक्षी ने दीवार पर सिर पटक लिया है। वह घायल है।
राजवीर ने जब घर आने के लिए पूछा तो दामाद ने सुबह आने को कहा। तड़के करीब साढ़े तीन बजे दामाद की बहन ने फोन कर बताया कि मीनाक्षी ने पंखे से लटककर फंदा लगाकर जान से दी है।
विज्ञापन
राजवीर परिजनों संग बृहस्पतिवार सुबह शालीमार गार्डन स्थित सुसराल पहुंचे तो बेटी का शव बेड पर पड़ा था। ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि उन्होंने शव को नीचे उतारा है। राजवीर का आरोप है कि मीनाक्षी की दहेज के लिए हत्या की गई है।