फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Married at the Swift giving dowry killing

दहेज में स्विफ्ट कार न देने पर की नवविवाहिता की हत्या 

Sat, 04 Jun 2016 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 04 Jun 2016 09:22 AM IST
विज्ञापन
Married at the Swift giving dowry killing
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो

स्विफ्ट कार व 5 लाख रुपये नहीं देने पर नवविवाहिता की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग परिजनों ने की है। पीड़ित परिवार ने शुक्रवार को पुलिस कप्तान से मिलकर शिकायत की। 

विज्ञापन


एसपी ने आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने के लिये पुन्हाना थाना प्रभारी को आदेश दिए हैं। पलवल जिला के गांव आली मेव निवासी मुस्तफा खान ने बताया कि उसने गत 23 मार्च 2015 को अपनी बेटी शकीला की पुन्हाना खण्ड के गांव गोधौली निवासी लियायक पुत्र समी खां के साथ की थी। 
विज्ञापन


शादी के बाद से ही आरोपी उससे पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। उसकी बेटी को पीटा जाता था। इसके बाद उन्होंने मजबूर होकर 30 हजार रुपये और काफी सामान भी दिया लेकिन वे नहीं माने। आरोपियों ने उसकी बेटी की 22 मई को हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक पुलिस ने केवल एक आरोपी को ही पकड़ा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वे थाना, चौकी, डीएसपी के चक्कर लगा रहे हैं पर कोई भी सुनने वाला नहीं है। शुक्रवार को वे पुन्हाना में एसपी दीपक गहलावत से मिले उनको सारी परेशानी बताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed