फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   manipuri student dead body found hanging at stairs grill

सीढ़ियों की ग्रिल से लटका मिला मणिपुरी छात्र का शव, सुसाइड नोट में लिखी थी ये बातें

Wed, 01 Nov 2017 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Wed, 01 Nov 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
manipuri student dead body found hanging at stairs grill
demo pic

बीटा-2 स्थित किराये के मकान में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे मणिपुर के एक छात्र का शव सोमवार रात सीढ़ियों की ग्रिल से लटका मिला। रूममेट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र के कमरे से मणिपुरी भाषा में लिखा एक सुसाइड नोट बरामद किया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच सभी एंगल से कर रही है।

विज्ञापन


मूल रूप से मणिपुर के इंफाल वेस्ट डिस्ट्रिक्ट निवासी दिपेंद्र मोनगजम (22 वर्ष) पुत्र बीर मंगोल सिंह नॉलेज पार्क के एक कॉलेज से बीटेक तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। दिपेंद्र बीटा दो में दो दोस्तों के साथ किराये के मकान में रहता था। उसके पिता बीर मंगोल सिंह कोऑपरेटिव विभाग से इंस्पेक्टर पद से रिटायर्ड हैं।
विज्ञापन


दिवाली की छुट्टियों में दिपेंद्र और उसके दोनों रूममेट दिल्ली में रहने वाले दोस्तों के घर गए थे। उसके दोस्तों ने बताया कि शनिवार को दिपेंद्र दिल्ली से घर लौटा तो उदास लग रहा था। रविवार रात को उन्होंने दिपेंद्र को फोन किया था। उसने फोन रिसीव नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी को जिम्मेदार नहीं बताया

manipuri student dead body found hanging at stairs grill
UP Police

दोस्तों के मुताबिक, सोमवार को उन्होंने फिर से कॉल की और न मिलने पर ग्रेटर नोएडा में रहने वाले एक दोस्त रोशन को घर भेजा। रोशन घर पहुंचा तो दिपेंद्र का शव सीढ़ियों की ग्रिल से लटका था। रोशन ने फोन करके उन्हें और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव नीचे उतारा। दिपेंद्र के एक दोस्त मुनसिबा मुतुम ने कासना कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने दिपेंद्र के पिता को फोन पर घटना की सूचना दी है।

कासना कोतवाली पुलिस ने दिपेंद्र के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। इसे दिपेंद्र ने मणिपुरी भाषा में लिखा था। पुलिस ने दिपेंद्र के दोस्तों से सुसाइड नोट पढ़वाया। इसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed