फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   manipulating, banging clothes torn

दबंगों ने की छेड़छाड़, पिटाई कर कपड़े फाड़े

Mon, 30 Jan 2017 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 30 Jan 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
manipulating, banging clothes torn
demo pic - फोटो : अमर उजाला

सहेली को छोड़कर घर लौट रही किशोरी के साथ कुछ मनचलों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसकी पिटाई और कपड़े फाड़ डाले। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी। 

विज्ञापन



मामला सारन थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी का है। कॉलोनी में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ग्रेजुएशन कर रही है। 22 जनवरी को किशोरी की सहेली मिलने उसके घर आई थी। किशोरी कुछ देर बाद अपनी स्कूटी लेकर सहेली को ऑटो के लिए चौक तक छोडने गई।
विज्ञापन



लौटते समय घर से कुछ ही दूरी पर विक्की उर्फ विकास, नाटा, बॉबी पंडित और घोड़ी नाम के दबंगों ने किशोरी पर अश्लील टिप्पणी की और रास्ता रोक लिया। किशोरी ने विरोध किया तो चारों ने मिलकर उसे स्कूटी से गिराकर लात घूसों से पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन



दबंगों ने पीड़िता के कपड़े भी फाड़ डाले। आस पास मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर किशोरी को दबंगों से अलग कराया। जाते जाते दबंगों ने किशोरी और उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी। मामले की जांच कर रहे सारन थाने के एएसआई आस मोहम्मद ने बताया कि  केस दर्ज कर आरोपी नाटा और बॉबी पंडित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed