फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   manav rachna university assistant professor fraud with students hostel fees

मानव रचना यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर ने हड़पी छात्रों की हॉस्टल फीस

Thu, 28 Jul 2016 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 28 Jul 2016 09:58 AM IST
विज्ञापन
manav rachna university assistant professor fraud with students hostel fees
Fraud

फरीदाबाद में मानव रचना यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने सहायक प्रोफेसर सुमित आर्या पर 72 लाख रुपये गबन का आरोप लगाते हुए सूरजकुंड थाने में केस दर्ज कराया है। सहायक प्रोफेसर पर छात्रों से ली गई फीस हड़पने का आरोप है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी की ओर से आरके अरोड़ा ने सूरजकुंड थाने में केस दर्ज कराया है। आरके अरोड़ा के मुताबिक यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर के पद पर तैनात सुमित आर्या को एमबीए और होटल मैनेजमेंट छात्रों की फीस वसूलने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

विज्ञापन

 

आरोप है कि असिस्टेंट प्रोफेसर ने छात्रों से 72 लाख रुपये फीस के नाम पर वसूले लेकिन उन्हें यूनिवर्सिटी के सेंट्रल अकाउंट डिपार्टमेंट में नहीं जमा करवाया। फीस नहीं होने की वजह से अकाउंट डिपार्टमेंट की ओर से छात्रों को नोटिस जारी की गई। इन छात्रों ने फीस जमा करने की रसीद डिपार्टमेंट में दिखाई, यह रसीदें असिस्टेंट प्रोफेसर सुमित आर्या ने जारी की थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जांच में पाया गया कि इन रसीदों के एवज में जो धन छात्रों ने दिया वह अकाउंट डिपॉर्टमेंट में जमा ही नहीं कराया गया। मामले की जानकारी यूनिवर्सिटी की प्रबंधन कमेटी को दी गई। कमेटी ने सुमित आर्या के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराने का निर्णय लिया।

 

मामले की जांच कर रहे सेक्टर 46 चौकी इंचार्ज ने बताया कि यूनिवर्सिटी प्रबंधन की ओर से धोखाधड़ी से संबंधित दस्तावेजों की जांच करने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed