फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man who snatched girl phone in delhi is beaten to death by mob

लड़की का फोन छीनकर भाग रहे बदमाश की भीड़ ने की पीट-पीटकर हत्या

Sat, 15 Jul 2017 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 15 Jul 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
man who snatched girl phone in delhi is beaten to death by mob
Stop Mob Lynching - फोटो : India Today

मंगोलपुरी में बुधवार देर रात एक महिला का मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाश को लोगों ने दबोचकर उसकी जमकर धुनाई कर दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मौत हो गई।

विज्ञापन


उसकी पहचान सुल्तानपुरी निवासी रमेश के तौर पर हुई। मंगोलपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस उपायुक्त ने एसीपी के नेतृत्व में पूरी वारदात की जांच के आदेश दे दिए हैं और जल्द से जल्द रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त एमएन तिवारी ने बताया कि बुधवार देर रात ढाई बजे एक महिला अपनी झुग्गी के बाहर खड़ी थी। इसी बीच स्कूटी पर आए चार लड़कों में से एक ने महिला का मोबाइल झपट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर दो लड़कों ने महिला को पीटना शुरू कर दिया। पीड़िता ने शोर मचाया तो एक आरोपी ने चाकू निकालकर उसे मारने का प्रयास किया। इसी बीच शोर सुनकर भीड़ इकट्ठा हो गई। उन्होंने दो युवकों को पकड़ लिया, लेकिन एक भागने में कामयाब हो गया। पकड़े गए बदमाश को लोगों ने पीटकर अधमरा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed