{"_id":"59b4d1744f1c1bef7f8b588b","slug":"man-was-dead-by-falling-out-of-the-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में चढ़ने के दौरान युवक की गिरने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में चढ़ने के दौरान युवक की गिरने से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 10 Sep 2017 11:15 AM IST
विज्ञापन
रेल लाइन से स्लीपर उखड़ गए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेला रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह ट्रेन में चढ़ने के दौरान यात्रियों के बीच हो रही धक्का-मुक्की में एक युवक ट्रेन से गिरकर जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मरने वाले युवक की शिनाख्त अमन कुमार (19) के रूप में हुई है। सब्जी मंडी रेलवे थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, अमन स्वतंत्र नगर, नरेला में रहता था। परिवार में पिता, मां और दो भाई-बहन हैं। शनिवार सुबह नौकरी की तलाश में दिल्ली आने के लिए नरेला रेलवे स्टेशन पहुंचा। वहां कुरुक्षेत्र-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन का इंतजार करने लगा।
विज्ञापन
ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर आते ही यात्रियों के बीच चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की होने लगी। अमन ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगा, लेकिन इसी दौरान ट्रेन चल दी। ट्रेन के रफ्तार पकड़ने से वह ट्रैक पर गिर गया और बुरी तरह जख्मी हो गया।
विज्ञापन