फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man try to commit suicide after police ignorance in faridabad

पुलिस की लापरवाही से परेशान होकर आत्मदाह की कोशिश 

Thu, 20 Oct 2016 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 20 Oct 2016 11:41 AM IST
विज्ञापन
man try to commit suicide after police ignorance in faridabad

खेड़ी गुजरान में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस की लापरवाही से परेशान होकर मंगलवार की शाम पुलिस आयुक्त कार्यालय के सामने आत्मदाह की कोशिश की। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे धर दबोचा। अनखीर पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को बुलाकर उन्हें सौंप दिया। चौकी पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


खेड़ी गुजरान निवासी मनोज नेगी का एक मकान पर्वतीय कॉलोनी में भी है। कुछ समय से उक्त मकान को एक महिला को किराए पर दे रखा है। बताया जाता है कि उस मकान में पहले कई लड़कियां और महिलाएं आने लगी। फिर वहां पुरुषों की भीड़ लगनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


आसपास के लोग किराएदार महिला पर अनैतिक काम करने का आरोप लगाते हुए मनोज से शिकायत की। मनोज ने किराएदार महिला से मकान खाली करने को कहा। बताया जाता है कि महिला ने मकान खाली करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्टे उसके ऊपर अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पर्वतीय कॉलोनी पुलिस चौकी में शिकायत दे दी। झूठी शिकायत से मनोज और ज्यादा परेशान हो गया। पता चलने पर मनोज ने पुलिस को पूरी कहानी बताई लेकिन पुलिस महिला के खिलाफ कार्रवाई करने को तैयार नहीं हुई।


मानसिक रूप से परेशान मनोज मंगलवार की शाम करीब 4 बजे के पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचा। उसके हाथ में कैरोसिन की एक बड़ी बोतल थी। वह कैरोसिन अपने ऊपर उड़ेलकर माचिस से आग लगाने की कोशिश की तभी वहां तैनात पुलिसकर्मी महेश कुमार ने उसे दबोच लिया। अनखीर पुलिस चौकी को सूचना देकर उसके सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed