फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man tries to burn his wife near railway line.

अलग रह रही पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश

Thu, 25 Sep 2014 03:39 AM IST
Updated Thu, 25 Sep 2014 03:39 AM IST
विज्ञापन
man tries to burn his wife near railway line.

दिल्ली के मियांवाली नगर में बुधवार सुबह पति ने पत्नी पर मिट्टी का तेल डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। शोरशराबा सुनकर पहुंचे लोगों ने आग बुझाकर महिला को संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


महिला 45 फीसदी झुलस गई है। मियांवाली थाना पुलिस महिला की शिकायत पर जान से मारने की कोशिश का मामला दर्ज करके पति की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार, मुबारकपुर गांव निवासी कुसुम शर्मा (35) की पंद्रह साल पहले गिरिराज से शादी हुई थी। पति कोई काम नहीं करता है। घरेलू कारणों की वजह से कुसुम की पति से अनबन चल रही है। वह दो माह से बेटा-बेटी के साथ पति से अलग किराये पर रह रही है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब 9:15 बजे गिरिराज पत्नी के घर आया और उसे साथ ले जाने के लिए राजी कर लिया। आरोप है कि कुसुम जब उसके साथ मंगोलपुरी रेलवे लाइन के पास से गुजर रही थी तो गिरिराज ने साथ लाए केन से मिट्टी का तेल उस पर उड़ेल दिया और माचिस की जलती तिल्ली फेंककर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की चाकू घोंपकर हत्या

man tries to burn his wife near railway line.

दक्षिण-पूर्व जिले के सरिता विहार इलाके में युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश के चलते युवक की हत्या की गई है। सरिता विहार थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर एक नाबालिग आरोपी को पकड़ा है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

मंगलवार रात करीब 11 बजे सब्जी बेचने वाले रामसिंह को सूचना मिली कि किसी ने उसके बेटे राजाबाबू (18) पर चाकुओं से हमला कर दिया है। पुलिस राजाबाबू को अपोलो अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पीड़ित परिवार के लोगों का कहना है कि रविवार को अलीपुर विहार इलाके में कुछ युवकों ने राजाबाबू की बाइक छीन ली थी। आरोपियों ने राजाबाबू के  साथ मारपीट भी की थी। मामला पुलिस में पहुंचा था। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुला कर समझौता करा दिया था।

परिजनों का आरोप है कि  इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग उनके बेटे का पीछा कर रहे थे। मंगलवार रात को जब राजाबाबू दोस्त की जन्मदिन पार्टी से घर लौट रहा था, उसी समय दूसरे पक्ष के लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed