{"_id":"59ea1abd4f1c1bf4688b687e","slug":"man-thrown-from-third-floor-in-delhi-hospitalised-in-serious-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े में जीजा साले ने युवक को तीसरी मंजिल से फेंका, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झगड़े में जीजा साले ने युवक को तीसरी मंजिल से फेंका, गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 21 Oct 2017 08:25 AM IST
विज्ञापन
crime scene
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत नगर में शराब के नशे में हुई कहासुनी के बाद जीजा और साले ने मिलकर एक युवक को तीसरी मंजिल से फेंक दिया। युवक को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, शंकर (30) वजीरपुर में रहता है। परिवार में माता-पिता और भांजी वर्षा है। वर्षा ने बुधवार शाम को पुलिस को बताया कि दो लोगों ने उसके मामा शंकर को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शंकर को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। तबियत बिगड़ने पर उसे लोकनायक अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
वर्षा ने पुलिस को बताया कि शंकर का वजीरपुर में रहने वाले गोविंदा के साथ शराब पीने के दौरान झगड़ा हो गया था। शंकर की मां उसे लेकर घर आ गई। आरोप है कि देर रात गोविंदा अपने साले दीपक के साथ शंकर के घर पर आया। शंकर को पीटा और तीसरी मंजिल से फेंक दिया।