फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man stabbed knife in girlfriend husband

पति-पत्नी और वो : चले चाकू जब बीवी को पकड़ा रंगे हाथों, पढ़ें पूरा मामला

Sun, 18 Feb 2018 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 18 Feb 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
man stabbed knife in girlfriend husband
सांकेतिक चित्र

क्या होता है जब एक पति अपनी पत्नी को उसके आशिक के साथ रंगे हाथों पकड़ता है..

विज्ञापन


मध्य जिले के पहाड़गंज इलाके में पति ने पत्नी को ‘वो’ के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। इस पर आरोपी प्रेमी ने पति पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए। लोगों ने आरोपी धंनजय शर्मा (40) को रंगे हाथ पकड़ लिया।

घायल पति को लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहाड़गंज थाना पुलिस मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, सलमान (42) (बदला नाम) न्यू उस्मानपुर इलाके में पत्नी और अन्य परिजनों संग रहता है।
विज्ञापन


चाइनीज खाने-पीने की दुकान करने वाला सलमान बृहस्पतिवार रात करीब 9:00 बजे घर पहुंचा तो पत्नी सलमा (36) (बदला नाम) वहां नहीं थी। सलमान को शक हुआ कि वह चूना मंडी पहाड़गंज में प्रेमी धंनजय से मिलने गई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी युवती ऐसी हरकत कर चुकी थी

वह कई बार यह हरकत कर चुकी थी। सलमान पहाड़गंज पहुंचा। रास्ते में उसने शराब खरीदकर पी। पहाड़गंज में सलमा धनंजय के साथ सड़क की पटरी पर बैठी मिली। सलमान को देखते ही दोनों भागने लगे।

सलमान ने पीछा कर धनंजय को दबोचा तो दोनों में मारपीट होने लगी। धनंजय और सलमा एक-दूसरे से प्रेम करने की बात चिल्लाकर कहने लगे। धनंजय ने सलमान पर चाकू से हमले किए।

कई वार करने के बाद उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने पकड़ लिया। इसी दौरान पुलिस भी पहुंच गई। सलमान को अस्पताल पहुंचाकर धनंजय को गिरफ्तार कर लिया गया। 

हल्की धाराओं में केस दर्ज करने का आरोप

सलमान का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी से मिलीभगत कर बेहद हल्की धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामला हत्या के प्रयास का है, लेकिन पुलिस ने चाकू मारने की धारा 324 के तहत दर्ज किया है। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सलमान की एमएलसी के आधार पर ही मामला दर्ज किया गया है। 

काफी लंबे समय से है प्रेम प्रसंग
सलमान ने पुलिस से कहा है कि उसकी पत्नी कई साल से मना करने के बाद भी पहाड़गंज के धनंजय से मिलती रही है। बृहस्पतिवार को भी ऐसा ही हुआ।

सलमा धनंजय से मिलने चली गई। पकड़े जाने के बाद वह चिल्ला-चिल्लाकर धनंजय का पक्ष लेकर उससे प्यार करते रहने की बात दोहराती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed