{"_id":"59f203614f1c1b65548b9516","slug":"man-stabbed-knife-because-of-this","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस मामूली सी बात पर नाराज होकर युवक पर सात-आठ बार किया चाकू से ताबड़तोड़ वार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इस मामूली सी बात पर नाराज होकर युवक पर सात-आठ बार किया चाकू से ताबड़तोड़ वार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 अक्तूबर को मामूली बात पर ताबड़तोड़ चाकू मार लहूलुहान कर दिए गए युवक की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी शिबेश सिंह के अनुसार बिंदापुर थाना पुलिस को 20 अक्तूबर को सूचना मिली थी कि एक युवक डीपीएस स्कूल के सामने, सेक्टर-तीन, द्वारका में लहुलूहान पड़ा है।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़ित को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया था। उसकी पहचान समस्तीपुर, बिहार निवासी गणेश कुमार के रूप में हुई। पता लगा कि उस पर चाकू से हमला रतन (18) ने किया है। रतन ने चाकू से करीब सात-आठ वार किए थे। हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर बिंदापुर थानाध्यक्ष की देखरेख में एसआई करतार सिंह व हवलदार राजेश की टीम ने तफ्तीश शुरू की।
विज्ञापन
इस पुलिस टीम ने जांच के बाद रतन व उसके साथी परविंदर (24) को 24 अक्तूबर को इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रतन ने पूछताछ में बताया कि वह पार्क में परविंदर के साथ शराब पी रहा था, उसी समय गणेश ने कुछ शोर मचा दिया था। इस पर उसका रतन से झगड़ा हो गया। रतन ने गणेश पर चाकू से वार कर दिए थे।
विज्ञापन