{"_id":"e87b7452e16d02f50e59212227b84f56","slug":"man-shot-for-opposing-road-accident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टक्कर मारने का विरोध किया तो मार दी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टक्कर मारने का विरोध किया तो मार दी गोली
Updated Thu, 03 Jul 2014 05:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में बृहस्पतिवार को एक अजीब वारदात सामने आई जो ये बताने के लिए काफी है लोगों में आपराधिक प्रवृत्ति कितनी तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन
ये हादसा इस ओर भी संकेत करता है कि लोग दूसरे की बात को बिल्कुल भी सहन नहीं कर सकते और छोटी-छोटी बात पर भी बंदूक तान लेते हैं।
दिल्ली के जीटीबी एंक्लेव में सड़क दुर्घटना में टक्कर मारने का विरोध करने पर एक युवक को गोली मारने की घटना घटी है।
जांघ पर लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
दिल्ली के जीटीबी एंक्लेव में बृहस्पतिवार दिन में एक व्यक्ति कहीं जा रहा था कि एक अन्य व्यक्ति ने उसे टक्कर मारी तो उसने विरोध किया जिसके बाद दूसरा व्यक्ति अपना आपा खो बैठा।
गुस्से में दूसरा व्यक्ति विरोध सह न पाया और उसने तुरंत विरोध करने वाले व्यक्ति को गोली मार दी।
गोली जाकर पहले व्यक्ति के जांघ में लगी जिसके बाद उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। इस वारदात के बाद आरोपी का कोई पता नहीं चला है क्योंकि वह मौके से फरार हो गया था।