...और वो दोस्त की पत्नी को भगा ले गया
आज के समय में किस पर विश्वास किया जाए और किस पर नहीं यह कहना बहुत ही मुश्किल है। हम जिसे अपना दोस्त मानते हैं वो ही हमें सबसे पहले धोखा देता है।
दोस्त समझकर जिस इंसान को हम अपने घर में आने जाने देते हैं वो ही हमारे साथ विश्वासघात करता है। दोस्ती में धोखे का एक ऐसा ही मामला ग्रेटर नोएडा से सामने आया है।
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कस्बे में एक युवक अपने दोस्ती की पत्नी को भगाकर ले गया। पीड़ित पति ने सूरजपुर कोतवाली में घटना की तहरीर दी है।
घर में अकेला पाकर भगा ले गया आरोपी
ग्रेटर नोएडा में रहने वाला पीड़ित युवक मूलरूप से अलीगढ़ का निवासी है जो सूरजपुर की कॉलोनी में अपनी पत्नी के साथ
किराए पर रहता है।
उसके घर पर एक दोस्त का भी आनाजाना था। आरोप है कि
बुधवार शाम उसकी पत्नी घर पर अकेली थी और उसी दौरान उसका दोस्त घर पर आया
और पत्नी को अपने साथ भगाकर ले गया।
पुलिस ने महिला और युवक के बीच
प्रेमप्रसंग का मामला बताया है। हालांकि पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।