{"_id":"59aadf8a4f1c1b6e6a8b4712","slug":"man-murdered-friend-6-years-son-after-sexually-assualt-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता के दोस्त ने कुकर्म के बाद 6 साल के बच्चे की कर दी थी हत्या, ऐसे हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता के दोस्त ने कुकर्म के बाद 6 साल के बच्चे की कर दी थी हत्या, ऐसे हुआ गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 03 Sep 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
arresting
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर-पूर्वी जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते (एएटीएस) ने हर्ष विहार में छह वर्षीय बच्चे की हत्या की गुत्थी को सुलझाने का दावा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कुकर्म करने के बाद पहचान उजागर होने के डर से बच्चे की हत्या की थी। आरोपी बच्चे के पिता का दोस्त है।
विज्ञापन
उत्तर-पूर्व जिला डीसीपी डॉ. अजीत कुमार सिंगला के अनुसार, हर्ष विहार में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को 12 अगस्त को शिकायत दी थी कि 11 अगस्त को शाम साढ़े छह बजे उसका बेटा दुकान से घर गया था, मगर घर नहीं पहुंचा। अपहरण का मामला दर्ज कर हर्ष विहार थानाध्यक्ष संजय कुमार व जिले के एएटीएस प्रभारी विनय यादव की टीम ने जांच शुरू की। 12 अगस्त को बच्चे का शव दुकान से घर के रास्ते के बीच स्थित नर्सरी में मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए खोजी कुत्ते का सहारा लिया। कुत्ता पुलिस को एक निर्माणाधीन साइट पर ले गया। वहां पता लगा कि साइट का सिक्योरिटी गार्ड बरेली (यूपी) निवासी रामनिवास (40) गायब है। पुलिस ने बरेली में आरोपी के घर दबिश दी, वह वहां भी नहीं मिला। पुलिस को पता लगा कि आरोपी वर्ष 2009 में एक बच्चे की हत्या कर चुका है। एएटीएस की टीम ने सूचना के बाद आरोपी को मंडोली से एक सितंबर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि नौ वर्ष की उम्र में मां व 12 वर्ष की उम्र में पिता का देहांत हो गया था। इसके बाद इसने वेलकम में टेंट हाउस में काम करना शुरू कर दिया। पैसों को लेकर टेंट हाउस मालिक से विवाद होने के बाद इसने उसके बेटे की हत्या कर दी।
साल 2009 से 2012 तक जेल काट चुका आरोपी
वर्ष 2009 से 2012 तक वह जेल में रहा और बाहर आने के बाद काम की तलाश में सोनीपत चला गया। वर्ष 2017 से वह दिल्ली आया और मिलन गार्डन (हर्ष विहार) में निर्माणाधीन साइट पर गार्ड की नौकरी शुरू कर दी। आरोपी शराब पीने का आदि था।
बताया जाता है कि मृतक बच्चे के पिता की चाय की दुकान साइट के बगल में थी, इस कारण इसकी उसके साथ दोस्ती थी। बच्चा उसके पास चाय लेकर जाता था। घटना वाले दिन इसने बच्चे को पास बुलाया और उससे कुकर्म किया। जब बच्चे ने कहा कि वह सारी बात पिता को बता देगा, तो आरोपी ने गला दबाकर बच्चे की हत्या कर दी।