फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man looted in faridabad

बदमाशों ने घर में घुस कर दंपति को लूटा

Thu, 18 May 2017 09:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 18 May 2017 09:08 PM IST
विज्ञापन
man looted in faridabad
- फोटो : SELF

सेक्टर-55 निवासी बुजुर्ग कारोबारी बीके मिश्रा के घर में देर रात घुसे चार हथियारबंद बदमाश सवा लाख रुपये सहित करीब सात लाख रुपये के जेवर, शेयर आदि लूट ले गए। बुजुर्ग कारोबारी ने दो बदमाशों की पहचान उनके पैत्रक गांव में रहने वाले युवकों के रूप में की है।

विज्ञापन


पुलिस की नजर में लूट की वारदात संदिग्ध है, वह इसे प्रॉपर्टी विवाद का आपसी मामला मान रही है। एसएचओ सेक्टर-55 थाना इंस्पेक्टर प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि लूट का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


कारोबारी बीके मिश्रा, पत्नी अबीरा देवी के साथ सेक्टर-55 के मकान नंबर 1371 मेें रहते हैं। उनके मुताबिक, बुधवार रात  करीब सवा दो बजे दरवाजे की घंटी बजने पर उनकी नींद टूटी। दरवाजा खोलने पर एक युवक ने उनके सिर पर पिस्तौल लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्हें अंदर ले जाकर चाभी उठाई और बाहरी दरवाजा खोला। बाहर से तीन अन्य हथियारबंद बदमाश घर के अंदर दाखिल हुए। बदमाश अपने चेहरे रुमाल, अंगोछे, तौलिये आदि से ढके हुए थे।

एक बदमाश ने दंपति को पिस्तौल के बल पर एक कोने मेें बैठा दिया। बाकी तीन बदमाशों ने घर की अलमारी बक्से आदि खंगालना शुरू कर दिया। करीब बीस मिनट तक रुके बदमाश सवा लाख रुपयों के अलावा जेवर, शेयर आदि निकाल ले गए। बीके मिश्रा ने बताया कि बदमाश सात-आठ लाख रुपये की संपत्ति ले गए।

मूल रूप से बिहार के दरभंगा के रहने वाले बीके मिश्रा ने बताया कि उनका गांव में कुछ रिश्तेदारों से प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा है। उनका दावा है कि दो बदमाश उनके गांव के थे। बदमाशों को उनकी बोली से उन्होंने पहचाना।


उन्होंने पुलिस को दोनों युवकों के नाम भी बताए हैं।  पुलिस फिलहाल वारदात को प्रॉपर्टी विवाद की वजह से संदिग्ध मान रही है। हालांकि, क्राइम ब्रांच टीमें बदमाशों की खोजबीन में जुटी है।       

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed