फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man looted bike in delhi

युवक को अधमरा कर बाइक लूटी, भाग रहे बदमाश को लोगों ने दबोचा 

Sun, 18 Sep 2016 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 18 Sep 2016 10:19 AM IST
विज्ञापन
man looted bike in delhi

राजधानी के दो अलग-अलग जगहों पर कार्यालय से काम कर घर लौट रहे दो युवकों पर बदमाशों ने हमला कर लूटपाट की। अलीपुर में एक युवक को बदमाशों ने लाठी डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया और उससे बाइक लूट ली।

विज्ञापन


वहीं बेगमपुर में एक युवक के हाथ में दांत से काटकर बदमाशों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया। लेकिन लोगों ने भाग रहे एक बदमाश को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अरुण कुमार सपरिवार अलीपुर के हौलंबीखुर्द गांव में रहता है। वे नोएडा स्थित एक रियल एस्टेट कंपनी में काम करता है। शुक्रवार की रात वह कार्यालय से घर आ रहा था। रात आठ बजे वह बुढ़पुर इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने उनपर डंडे से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक रोकने पर बदमाशों ने अरुण की लाठी डंडों व हेलमेट से पिटाई कर उसे अधमरा कर दिया और बाइक लूटकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं, दूसरी घटना बेगमपुर इलाके की है। रोहिणी सेक्टर 20 निवासी रवींद्र कुमार वैशाली गाजियाबाद स्थित अंसल प्लाजा में काम करता है। शुक्रवार रात कार्यालय से वापस आने के दौरान वह सुल्तानपुरी बस स्टॉप से पैदल घर जा रहा था।

इसी दौरान झाड़ी से एक युवक निकला और उसका मोबाइल फोन छीनने लगा। रवींद्र के विरोध करने पर झाड़ियों से तीन युवक निकलेे और उनमें से एक ने रवींद्र के हाथ पर दांत काटकर उससे मोबाइल फोन छीनकर भागने  लगा।


शोर होने पर वहां काफी लोग जमा हो गए और भाग रहे एक बदमाश को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाश की पहचान अमन विहार निवासी दीपक के रूप में हुई। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed